ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

आरा में 5 मरीजों ने कोरोना को हराया, भोजपुर डीएम ने दी जानकारी

ARA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर रिकार्ड 293 नए मामले सामने आये हैं. वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए राहत कि खबर है कि कई म

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

ARA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर रिकार्ड 293 नए मामले सामने आये हैं. वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए राहत कि खबर है कि कई मरीज इस जानलेवा बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं. इस वक्त एक ताजा खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जहां 5 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है. इस खबर के बाद जिलेवासियों में ख़ुशी का माहौल है.


भोजपुर में 23 मरीज स्वस्थ
भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की ओर से फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक 5 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं. जिन्हें आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है. भोजपुर जिले में अब तक कुल 44 मामले सामने आये हैं. जिसमें से कुल 23 मरीज ठीक हो चुके हैं. फिलहाल भोजपुर जिले में अभी 21 केस एक्टिव हैं. भोजपुर जिले से अब तक कुल 1023 सैंपल जांच के लिए भेजे गए. जिसमें जिसमें 909 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. हालांकि अभी भी 114 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग पड़ी हुई है.


आरा में 5 मरीजों ने कोरोना को हराया, भोजपुर डीएम ने दी जानकारी


दुकानों में सख्ती
कोरोना संक्रमण के बावजूद भी राज्य के तमाम जिलों में लोग सावधानी बरतने को तैयार नहीं हैं. भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने भी एक सख्त फैसला लिया है. डीएम ने वैसे दुकानदारों के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही है, जो प्रशासन की ओर से जारी किये गए दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. कोरोना संकट को देखते हुए ऐसी दुकानों में फिर से ताला लटक सकता है.


दिशानिर्देशों का हो रहा उल्लंघन - DM
भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सप्ताह के अलग-अलग दिन ही दुकान खोलने के निर्देश दिए गए हैं. इसके बावजूद भी कई दुकानदार नहीं मान रहे हैं. आदेश के बावजूद ही शटर गिराकर सामान को बाहर रखा जा रहा है. जिसके कारण अव्यवस्था की स्थिति बन रही है. इसके साथ ही दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कराया जा रहा है. डीएम ने कहा कि जिन शर्तों के साथ दुकान खोलने की अनुमति दी गई है. अगर दुकानदार उसका पालन नहीं करते हैं, तो उनकी दुकान को फिर से बंद करने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी.


ऑटो वाले कर रहे मनमानी
भोजपुर डीएम ने जिले में लॉकडाउन के दौरान ऑड और इवन नम्बर के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार ऑटो और ई-रिक्शा को चलाने की अनुमति दी गई है. साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा पर ड्राइवर के आलावा सिर्फ दो यात्रियों को बैठने की ही अनुमति दी गई है. डीएम ने कहा कि लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि  वाहन मालिक इसका पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि सरकार की ओर से तय किये गए नियमों का जो भी व्यक्ति उल्लंधन करेंगे, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया जायेगा.


दुकानदारों के लिए ये दिशानिर्देश जारी -  


आरा में 5 मरीजों ने कोरोना को हराया, भोजपुर डीएम ने दी जानकारी


भोजपुर जिला कोरोना अपडेट - 


आरा में 5 मरीजों ने कोरोना को हराया, भोजपुर डीएम ने दी जानकारी

टैग्स