ब्रेकिंग
Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई है

भोजपुर के शाहपुर में अक्षरा सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी और उनकी परेशानियां सुनीं। शादी के सवाल पर पत्रकार को अक्षरा ने करारा जवाब दिया। कहा..इस सवाल के लिए आपको अलग से मुझे बधाई और अवार्ड देना चाहिए। कमाल के हैं आप।

बिहार न्यूज
शादी के सवाल पर भड़कीं अक्षरा सिंह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह शाहपुर पहुंचीं। उन्होंने दामोदरपुर बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और उनकी समस्याओं को करीब से सुना।


बाढ़ के कारण कई परिवारों के सामने घर-बार, भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। ऐसे समय में अक्षरा सिंह ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां जानीं और अपनी ओर से मदद का भरोसा दिया।


'लोग जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं'

अक्षरा सिंह ने कहा कि लोग इस समय जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे जितना संभव होगा, वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगी। अक्षरा ने कहा, "मैं बिहार के साथ खड़ी हूं। मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे का साथ देंगे, तभी हमारा बिहार बेहतर बनेगा।" उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को मुश्किल समय में कुछ मदद और हौसला मिला।


शादी के सवाल पर भड़कीं अक्षरा सिंह

राहत वितरण के दौरान एक पत्रकार ने अक्षरा सिंह से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर वह नाराज हो गईं। पत्रकार ने पूछा कि लोग चर्चा कर रहे हैं कि अक्षरा सिंह शादी कब करेंगी? सवाल सुनते ही अक्षरा सिंह हैरान रह गईं। उन्होंने पत्रकार से कहा कि क्या वह इस समय ऐसा सवाल पूछना उचित समझते हैं। अक्षरा ने कहा, "इतनी आपदा में, इस दुखद घटना के बाद यहां लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई है। कमाल की बात है। इस सवाल के लिए आपको अलग से मुझे बधाई और अवॉर्ड देना चाहिए। कमाल के हैं आप।"


अक्षरा सिंह ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। उनके इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। अक्षरा ने कहा कि कहा कि लोग जिन्दगी मौत से लड़ रहे हैं, मुझसे जितना हो सकेगा उनका करूंगी मैं बिहार के साथ खड़ी हूं। मुझे लगता है कि हम एक दूसरे का साथ देंगे तब हमारा बिहार बिहार बनेगा।


तभी एक पत्रकार ने अक्षरा सिंह से ऐसा सवाल पूछ डाला कि वो नाराज हो गई। पत्रकार ने पूछा कि मैंम एक आखिरी सवाल मेरा है, लोग चर्चा कर रहे हैं कि अक्षरा मैंम शादी कब करेंगी? पत्रकार के सवाल को सुनते ही कार में बैठी अक्षरा सिंह हैरान रह गई। कहने लगी कि क्या आप सेंसिबल इंसान हो आपको मैं सेल्यूट करती हूं। इतने आपदा में इस दुखद घटना के बाद यहां लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई है, ये तो कमाल की बात है, इस सवाल के लिए आपको अलग से मुझे बधाई और अवार्ड देना चाहिए। कमाल के हैं आप। अक्षरा सिंह का यह वीडियो और उनका जवाब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री बांटने और उनकी समस्याएं सुनने को लेकर उनकी पहल की भी सराहना हो रही है।

टैग्स