ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग

अजय सिंह ने बड़हरा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग महुली घाट से खवासपुर तक पक्के पुल के निर्माण को लेकर उप सभापति से विशेष आग्रह किया।

bihar
हरिवंश नारायण सिंह से मुलाकात
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से उनके पैतृक आवास सिताब दियारा में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत और मंत्रणा हुई। 


इस दौरान अजय सिंह ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी रखा। उन्होंने राज्यसभा सदस्य सह उपसभापति से मिल कर बड़हरा के महुली घाट से खवासपुर तक पक्का पुल बनाने के लिए आग्रह किया साथ है हरिवंश जी को बखोरापुर आने का भी आमंत्रण दिया। 


अजय सिंह ने सभापति से कहा कि महुली और खवासपुर के बीच पक्का पुल लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग है। इस रास्ते पर फिलहाल पीपा पुल है जो केवल साल के कुछ ही महीने रहता है। अगर पक्का पुल बनेगा तो इसका सीधा लाभ यूपी बिहार दोनों प्रदेश के लोगों को होगा। उपसभापति ने इस मांग पर जल्द ही करवाई करने की बात कही।

राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग

टैग्स