ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

तेजस्वी के निर्देश के बाद भी नहीं सुधर रहा हॉस्पिटल का हाल, ICU में घंटों पड़ा रहा शव, किसी ने नहीं ली सुध

AARAH: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मिशन 60 के बाद राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं. लगातार यह दावा किया जाता है कि कोरोना लहर के बाद इसमें तेज

तेजस्वी के निर्देश के बाद भी नहीं सुधर रहा हॉस्पिटल का हाल, ICU में घंटों पड़ा रहा शव, किसी ने नहीं ली सुध
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

AARAH:  डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मिशन 60 के बाद राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं. लगातार यह दावा किया जाता है कि कोरोना लहर के बाद इसमें तेजी भी आई है. लेकिन, आरा जिले से सामने आई तस्वीरों ने सरकार के इन दावों की पोल खोल दी है. बता दें आरा का सदर अस्पताल एक बार फिर लापरवाही के कारण चर्चा में है, और बार चर्चा ये है की 24 घंटे पहले सड़क हादसे में आए एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो जाती है, और अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है. 


बात करें आरा सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग की तो आपातकालीन विभाग के येलो रूम में युवक का शव बीते 24 घंटे से से ज्यादा देर तक बेड पर पड़ा है. जिस रूम में युवक का शव पड़ा उसी येलो रूम में कई और मरीज भी भर्ती किए गए है. दूसरी तरफ उम्म्स भरी गर्मी के कारण शव ने दुर्गंध भी आना शुरू हो गया है. दुर्गंध के कारण आस पास के बेड पर भर्ती मरीजों और उसके परिजनों को काफी समस्या हो रही है. 


अगर बात की जाए आपातकालीन विभाग में ऑन ड्यूटी डॉक्टर सूर्यकांत निराला से तो उन्होंने बताया की मुझे इसकी कोई सूचना नहीं है. उसके बाद आरा सदर अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दुबे को इसकी सूचना दी गई, तो अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया. आनन-फानन में आ गए और कार्रवाई शुरू कर दिया है. वही अगर परिजनों की माने तो परिजन सदर अस्पताल प्रशासन पर लापहरवाही का आरोप लगा रहे है. बैरहाल देखना ये होगा की इस बड़ी लापरवाही के बाद सिविल सर्जन क्या कुछ कार्यवाई करते है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता