ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

5 दिनों के लिए बंद रहेगा कोईलवर पुल, आने-जाने वाले लोगों को होगी परेशानी

PATNA : भोजपुर जिले में बने नए कोईलवर पुल पर 5 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आवागमन बंद रहेगा. बताया जा रहा है कि गृह विभाग के आदेश पर निर्माण के बाद पुल का उद्घाटन किये बगैर ही वाहनों का

5 दिनों के लिए बंद रहेगा कोईलवर पुल, आने-जाने वाले लोगों को होगी परेशानी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भोजपुर जिले में बने नए कोईलवर पुल पर 5 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आवागमन बंद रहेगा. बताया जा रहा है कि गृह विभाग के आदेश पर निर्माण के बाद पुल का उद्घाटन किये बगैर ही वाहनों का परिचालन शुरू करवा दिया गया था लेकिन अब इसका उद्घाटन इसी महीने यानी 10 दिसंबर को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री सह आरा सांसद आरके सिंह के हाथों होगा.


वहीं नए पुल के एक हिस्से में बाकी बचे कार्यों को पूरा करने के लिए इसे फिलहाल पांच दिनों के लिये बंद किया जा रहा है. उद्घाटन के बाद कोईलवर में सोन नदी पर बना नया पुल उद्घटान के बाद फिर से परिचालन के लिए शुरू हो जाएगा. वहीं पुराने कोईलवर पुल पर वाहनों का परिचालन दोनों तरफ से पहले की तरह जारी रहेगा.


आपको बता दें कि ये पुल पटना को आरा समेत बक्सर और यूपी को सड़क मार्ग से जोड़ता है. सोन नदी पर नए पुल के बनने से लोगों को अब पहले की तरह जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है और नए पुल ने पटना से आरा-बक्सर का सफर पहले से आसान बना दिया है. 

5 दिनों के लिए बंद रहेगा कोईलवर पुल, आने-जाने वाले लोगों को होगी परेशानी