ब्रेकिंग
Bankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोप

BHOJPUR: ड्यूटी से घर आए ITBP जवान ने चचेरे भाई की गोली मारकर कर दी हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में आपसी विवाद को लेकर ITBP के एक जवान ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHOJPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आपसी रंजिश को लेकर ITBP के एक जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है, जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी आईटीबीपी जवान बसंत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 


बताया जाता है कि ITBP जवान बसंत तिवारी छुट्टी पर घर आया था। घर को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। बसंत तिवारी ने अपने चचेरे भाई को काफी नजदीक से सिर के बाईं ओर गोली मारी जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।  मृतक की पहचान बभनौली गांव के वार्ड 6 निवासी अंबिका तिवारी के 52 वर्षीय पुत्र गणेश तिवारी के रूप में हुई है। मृतक पेशे से किसान थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह और मुफ्फस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।


घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और आगे की जांच के लिए उन्हें सुरक्षित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वही आरोपी की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


 घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुएं के पास शव पड़ा हुआ था। जिसे देख परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। मृतक के बेटे रोहित तिवारी ने ने बताया कि जब बसंत तिवारी छुट्टी पर घर आता था तब पिस्टल निकालकर रंगबाजी करता था और धमकी देता था। पूरे गांव के लोगों को डराकतर रखता था।


मृतक के बेटे ने बताया कि रात में आईटीबीपी का जवान बसंत तिवारी ड्यूटी से घर आया था और आज मेरे पिताजी जब गाय चरा रहे थे तभी पिस्टल लहराने लगा और धमकी देने लगा। इसी क्रम में उसने मेरे पिता गणेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी बसंत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता