ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

Bihar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Crime News: भोजपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिर सच क्या है, यह जांच के बाद ही सामने...

Bihar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से दहेज प्रथा को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बड़हरा थाना क्षेत्र के छपरा पर गांव में दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर एक विवाहिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


मृतका की पहचान छपरा पर गांव निवासी टंटन सिंह उर्फ प्रेम सिंह की 24 वर्षीय पत्नी बुचन कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।


परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को दहेज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बुचन कुमारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। वहीं दाहिने हाथ पर कटने का निशान भी पाया गया है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।


घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।


घटना के बाद ससुराल पक्ष के कई लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।