ब्रेकिंग
पैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलापैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसला

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल

Bihar Road Accident: भोजपुर जिले में तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन....

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: भोजपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार की जिंदगी को मातम में बदल दिया। नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप तेज रफ्तार और बेलगाम हाईवा ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव निवासी 40 वर्षीय नीतू देवी के रूप में हुई है। वह सुधीर कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह की पत्नी थीं। घायल सुधीर कुमार सिंह झारखंड पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती रांची हाईकोर्ट में बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, दंपति स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीतू देवी सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।


महिला की मौत से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चंदवा सूर्य मंदिर के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा में तोड़फोड़ भी की। वाहन के शीशे तोड़ दिए गए और उसके टायरों की हवा निकाल दी गई।


करीब सवा तीन घंटे तक चले सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके बाद जाम हटाया गया और सड़क पर यातायात बहाल कराया जा सका।


पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल एएसआई का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।