ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

भीषण शीतलहर की चपेट में बिहार, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

PATNA : कोरोना के साथ-साथ बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है. बिहार के सभी जिलों में लगातार डे कोल्ड कंडीशन बना हुआ है. और कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हु

भीषण शीतलहर की चपेट में बिहार, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कोरोना के साथ-साथ बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है. बिहार के सभी जिलों में लगातार डे कोल्ड कंडीशन बना हुआ है. और कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से 7 जनवरी तक के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सूरज देवता के दर्शन होने की उम्मीद ना के बराबर है.


राजधानी पटना समेत राज्य के ज्यादातर शहरों में सुबह से ही कोहरा छाया रहा है. बुधवार को पटना और गया में कोहरे के कारण विजिबिलिटी लेवल 50 मीटर जा पहुंचा. सबसे अधिक परेशानी अधिकतम तापमान में गिरावट होने की वजह से है. अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जाने की वजह से राजधानी पटना के साथ-साथ दरभंगा भागलपुर पूर्णिया सुपौल जैसे शहरों में शीतलहर की जानकारी मौसम विभाग ने दी है मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड से सटे कुछ राज्यों को छोड़ दिया जाए तो बाकी पूरे बिहार में डे कोल्ड कंडीशन बना रहेगा.


खराब मौसम की मार विमान सेवा और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है. पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले या फिर लैंड करने वाले फ्लाइट में से 6 कोहरे के कारण कैंसिल कर दिए गए. जबकि बुधवार को 14 फ्लाइट देर हुई बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान तकरीबन 11:00 बजे लैंड कर पाया. सुबह के वक्त रनवे पर विजिबिलिटी केवल 50 मीटर थी. लेकिन 9:00 बजे तक इसमें सुधार हुआ और विजिबिलिटी लेवल 800 मीटर तक जा पहुंचा. 10:30 बजे के बाद विजिबिलिटी लेवल 1000 मीटर हुआ. उसके बाद ही एटीसी ने विमानों को उतरने की इजाजत दी. उधर कई ट्रेनें भी लगातार देरी से चल रही है. श्रमजीवी और कुंभ एक्सप्रेस रद्द हो गई. जबकि राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से पटना पहुंची.


बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जिसकी वजह से लोगों को दिन में भी कंगन ही महसूस होते रही भागलपुर का अधिकतम तापमान 16 दशमलव 4 पूर्णिया का 17.4, गया का 21.4, दरभंगा का 16.8, सुपौल का 18.9, डिग्री सेल्सियस रहा बक्सर में अधिकतम तापमान में गिरावट का रिकॉर्ड बनाया यह अधिकतम तापमान गिरकर 14.9 डिग्री जा पहुंचा.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें