ब्रेकिंग
Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर

Dholpur Road Accident: भीषण सड़क हादसा, बस-टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

DESK : देश के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाता हो। ऐसे में अब सड़क हादसे में 11लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पांच बच्चे, तीन

Dholpur Road Accident: भीषण सड़क हादसा, बस-टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाता हो। ऐसे में अब सड़क हादसे में 11लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है। 


जानकारी के मुताबिक राजस्थान के धौलपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसा बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के नजदीक हुआ।  यहां एक स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो में सवार सभी लोग बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के निवासी हैं. ये सभी लोग बरौली गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां भात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटे रहे थे। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। 


वहीं, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अधिकतर सवारियां टेंपों में गहरी नींद में थीं। बस की रफ्तार बहुत तेज थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई. इस दौरान हाइवे से गुजर रहे लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए और पुलिस को घटना की सूचना दी. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्होंने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।