ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

भीषण ठंड के बावजूद पटना के स्कूलों को खोलने का आदेश, जिलाधिकारी ने जारी किया पत्र

PATNA: पटना में ठंड का कहर जारी है। भीषण ठंड के बावजूद पटना के स्कूलों को खोलने का आदेश पटना डीएम ने जारी किया है। पटना डीएम के द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिले में ठंड का मौसम और क

भीषण ठंड के बावजूद पटना के स्कूलों को खोलने का आदेश, जिलाधिकारी ने जारी किया पत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में ठंड का कहर जारी है। भीषण ठंड के बावजूद पटना के स्कूलों को खोलने का आदेश पटना डीएम ने जारी किया है। पटना डीएम के द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।


इसलिए पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग सेन्टर सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्वाह्न 09.00 बजे से पूर्व एवं अपराह्न 03.30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है।


विद्यालय प्रबंधन को यह निर्देश दिया गया है कि ऊपर उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपरोक्त आदेश दिनांक-27.01.2024 से लागू होगा एवं दिनांक- 31.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।


टैग्स