ब्रेकिंग
Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत

भतीजा की शादी का भोज खाने जा रहे व्यक्ति का बदमाशों ने रेता गला, हालत नाजुक

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक व्यक्ति की हत्या की कोशिश की गई। यह व्यक्ति शादी का भोज खाने घर से निकला था, तभी अपराधियों ने उस

भतीजा की शादी का भोज खाने जा रहे व्यक्ति का बदमाशों ने रेता गला, हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां  एक व्यक्ति की हत्या की कोशिश की गई। यह व्यक्ति शादी का भोज खाने घर से निकला था, तभी अपराधियों ने उसका गला रेत दिया। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द गांव में व्यक्ति की हत्या के इरादे से गांव के ही दो बदमाशों ने गला रेत दी। घायल को गंभीर हालत में बिहाशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह इलाजरत है। यह व्यक्ति अपने भतीजा की शादी का भोज खाने जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। 


बताया जाता है कि रास्ते पर किसी को ना आता देख बदमाशों ने उसका गला रेत दिया, लेकिन तबतक पीछे से कुछ लोग आने लगे। लोगों ने देखा तो शोर मचाने लगे जिसके बाद बदमाश फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बिहाशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह इलाजरत है। 


वहीं, घटना संबंध में जख्मी प्रहलाद साव ने बताया कि गांव में शादी समारोह में भोज खाने जा रहे थे। इसी क्रम में गांव के ही मुन्ना महतो और अनुज महतो पूर्व से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वह रास्ते से गुजर रहे थे तो उनके साथ बैठ कर बात करने लगे, तभी बदमाशों ने धोखे से पकड़कर धारदार ब्लेड से गला रेतकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।