ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं

Bihar News : भरत तिवारी को न्याय दिलाने आज बिलौटी में महापंचायत, कई राज्यों से पहुंचेंगे हजारों लोग; तय होगी आगे की रणनीति

भोजपुर के बिलौटी गांव में आज भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विशाल महापंचायत आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में बिहार समेत कई राज्यों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। महापंचायत में कानूनी रणनीति और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की ज

Bihar News : भरत तिवारी को न्याय दिलाने आज बिलौटी में महापंचायत, कई राज्यों से पहुंचेंगे हजारों लोग; तय होगी आगे की रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में आज भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक बड़ी महापंचायत आयोजित होने जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर गांव से लेकर आसपास के जिलों तक व्यापक चर्चा है। आयोजकों का दावा है कि इस महापंचायत में बिहार सहित देश के कई राज्यों से हजारों लोग शामिल होंगे और आगे की कानूनी एवं सामाजिक रणनीति तय की जाएगी।


भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद लगातार न्याय की मांग उठ रही है। इसी क्रम में आयोजित की जा रही यह महापंचायत आंदोलन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों से लोग इस कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवाओं के समूह और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।


महापंचायत में कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों की मौजूदगी रहने की संभावना है। इनमें करणी सेना, परशुराम महासभा, हिंदू महासभा, ब्राह्मण महासभा और हिंदू जागरण मंच सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। इन संगठनों के पदाधिकारी मामले में न्यायिक प्रक्रिया को लेकर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में कानून के जानकारों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि उच्च न्यायालय और अन्य न्यायालयों से जुड़े अधिवक्ता मामले के कानूनी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे की रणनीति तैयार करने पर भी विचार किया जाएगा।


राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। हालांकि महापंचायत का मुख्य उद्देश्य भरत तिवारी प्रकरण में न्याय की मांग को मजबूत करना और कानूनी लड़ाई को दिशा देना बताया जा रहा है। महापंचायत के लिए बिलौटी गांव में बक्सर-आरा फोरलेन के समीप स्थित एक बड़े बगीचे को आयोजन स्थल बनाया गया है। यहां विशाल पंडाल, मंच, पेयजल, भोजन और पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर स्वयंसेवकों की टीमें लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं ताकि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


आयोजन समिति का अनुमान है कि कार्यक्रम में पांच हजार से लेकर दस हजार से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर कई व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीण भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन में गांव के पंकज त्रिपाठी, परशुराम महासभा के अंजनी तिवारी, राजा तिवारी तथा भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू ओझा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि महापंचायत के माध्यम से न्याय की मांग को मजबूत किया जाएगा और आगे की कार्रवाई को लेकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। आज होने वाली यह महापंचायत न केवल भोजपुर बल्कि पूरे क्षेत्र की नजरों में है। आने वाले दिनों में इस बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का भरत तिवारी मामले की आगे की दिशा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।