ब्रेकिंग
BJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खास

‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने अंगदान की इच्छा जताई थी और बाढ़ प्रभावितों, प्रशासनिक व्यवस्था तथा राजनीतिक नेतृत्व पर अपनी राय रखी थी।

Bharat Tiwari Encounter
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भरत अपनी अंतिम इच्छा व्यक्त करते हुए अपने शरीर और अंगों को जरूरतमंद लोगों के लिए दान करने की बात कहते नजर आ रहे हैं।


आरा के बिलौटी गांव निवासी 30 वर्षीय भरत भूषण तिवारी को हाल ही में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद जनवरी 2025 में रिकॉर्ड किया गया उनका एक वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है। वीडियो में भरत कहते हैं कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उनके शरीर और अंगों को जरूरतमंद लोगों के लिए दान कर दिया जाए। उन्होंने कहा था कि प्राथमिकता भारतीय सेना को दी जाए और यदि किसी गरीब व्यक्ति को किसी अंग की जरूरत हो तथा वह आर्थिक रूप से सक्षम न हो, तो उसके लिए उनके अंग दान कर दिए जाएं।


वीडियो में भरत ने जवइनियां गांव के बाढ़ प्रभावित लोगों का भी जिक्र किया था। उन्होंने दावा किया था कि जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे और यदि वह स्वयं नहीं रहे तो भी इन कार्यों की गति और तेज होगी।


भरत ने अपने संदेश में बिहार की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अधिकांश नेता केवल अपने हितों के लिए काम करते हैं, जबकि समाज और देश के लिए त्याग और संघर्ष की भावना कमजोर पड़ती जा रही है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई थी।


वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यवस्था में सुधार की अपील करते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि यदि विस्थापितों के लिए तय स्थान पर मिट्टी भराई का कार्य नहीं हुआ तो हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि यदि उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है।


बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई। हालांकि, मौत से लगभग 10 घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी। पोस्ट में उन्होंने दावा किया था कि कुछ लोग उनका एनकाउंटर करवाने की साजिश रच रहे हैं और इसके लिए बाहर से टीम बुलाए जाने की चर्चा है। यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।


भरत भूषण तिवारी स्वयं को व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाला सामाजिक कार्यकर्ता बताते थे। सितंबर 2025 में उन्होंने फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा था कि उन्होंने समाज और देश के लिए एक क्रांतिकारी संघर्ष की नींव रखी है। उनके करीबी लोगों का कहना है कि वह शहीद भगत सिंह के विचारों से काफी प्रभावित थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता