ब्रेकिंग
बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट

अब तो हद पार कर गई नीतीश की पुलिस, बिना महिला पुलिस के बेडरूम से लेकर बाथरूम तक शराब के नाम पर तलाशी

PATNA: बिहार में शराबबंदी को लेकर पिछले कुछ दिनों से जो हो रहा है उसकी हदें अब पार हो रही है। बिहार पुलिस अपनी हदें पार कर रही है। तलाशी के नाम पर वो सब हो रहा है जो एक सभ्य समाज म

अब तो हद पार कर गई नीतीश की पुलिस, बिना महिला पुलिस के बेडरूम से लेकर बाथरूम तक शराब के नाम पर तलाशी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी को लेकर पिछले कुछ दिनों से जो हो रहा है उसकी हदें अब पार हो रही है। बिहार पुलिस अपनी हदें पार कर रही है। तलाशी के नाम पर वो सब हो रहा है जो एक सभ्य समाज में शर्मिंदगी का सबब बन सकती है।


पुलिस बेडरूम से लेकर बाथरूम तक सभी जगहों पर बड़ी बेशर्मी से घुस जा रही है। लोगों की निजता का हनन करते हुए तलाशी की जा रही है। महिलाओं के कमरे और सामानों को सर्च किया जा रहा है लेकिन ताज्जूब की बात है ये है कि ये जो हो रहा है महिला पुलिस की गैर मौजूदगी में।


पटना के रामकृष्णा नगर स्थित एक विवाह स्थल का वीडियो सामने आया है जिसमें पटना पुलिस के जवान शादी समारोह में आये लोगों के कमरों की तलाशी कर रहे है। इस दौरान उनके साथ महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी। बार-बार तलाशी कर रहे पुलिस अधिकारी कह रहे है उपर से बहुत प्रेशर है उपर से बहुत प्रेशर है। लड़के वाले शराब लाते है , बाराती शराब पीते है लेकिन हम क्या करे उपर से आर्डर है सर्च करने का। 


ये सब तमाशा हो रहा है शराब पर नकेल के नाम पर और पुलिस अपनी लक्ष्मणरेखा को पार कर रही है। पुलिस को ताकत देने का मतलब ये नहीं है कि पुलिस कही भी किसी भी स्थिति में चली जाए। पुलिस उन कमरों में तलाशी ले रही है जहां दुल्हा और दुल्हन तैयार हो रहे है उन कमरों में भी तलाशी ले रही है जहां महिलाएं तैयार हो रही है शादी समारोह के लिए। ये सब तमाशा उस आदेश के बाद हो रहा है जिसमें कहां गया है कि पुलिस अब गली मोहल्ले से लेकर होटल तक में कभी भी कही भी घुसकर शराब तलाश सकती है। क्या नीतीश कुमार की पुलिस इस तरह की सजगता उन अपराधियों, भ्रष्ट्राचार और शराब माफियाओं के लिए कर रही है जवाब होगा न। शराबबंदी के नाम पर पुलिस आम लोगों को कैसे टॉचर कर रही है ये घटना उसकी एक बागनी भर है।


टैग्स