ब्रेकिंग
बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल

भाजपा के पूर्व विधायक का अजीबोगरीब संकल्प, कोरोना खत्म होने तक नहीं पहनेंगे जूते-चप्पल

SASARAM : कोरोना को लेकर लोगों के अपने-अपने संकल्प हैं. सभी अपने अपने तरीके से इस बीमारी से निपटने में लगे हैं, तो कई लोग तरह-तरह के संकल्प अभी भी ले रहे हैं। सासाराम से भाजपा के प

भाजपा के पूर्व विधायक का अजीबोगरीब संकल्प, कोरोना खत्म होने तक नहीं पहनेंगे जूते-चप्पल
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : कोरोना को लेकर लोगों के अपने-अपने संकल्प हैं. सभी अपने अपने तरीके से इस बीमारी से निपटने में लगे हैं, तो कई लोग तरह-तरह के संकल्प अभी भी ले रहे हैं। सासाराम से भाजपा के पूर्व विधायक 65 वर्षीय जवाहर प्रसाद पिछले 6 महीने से चप्पल-जूता नहीं पहन रहे हैं. 


उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक कोरोना वायरस का संक्रमण हिंदुस्तान से खत्म नहीं हो जाएगा तब तक वह अपने पांव में चप्पल-जूता नहीं पहनेंगे. मार्च महीना से ही उन्होंने अपने पांव से चप्पल-जूते त्याग दिए हैं और नंगे पांव रहते हैं. यहां तक की कई कार्यक्रमों में भी उन्हें नंगे पांव ही देखा जाता है. 


पूर्व विधायक के इस अनोखे संकल्प की आस पास चर्चा है. लोग कहते हैं कि इस दौरान पूर्व विधायक को कई बार पांव में कांटे भी चुभें, पत्थरों से ठेस भी लगी लेकिन पिछले 6 महीने से उनका संकल्प जारी है. कड़ी धूप में भी उन्हें नंगे पांव ही घूमते देखा गया है. वह खुद कहते हैं कि चाहे कितना भी समय लगे, जब तक कोरोना वायरस देश से दूर नहीं होगा, वह नंगे पांव ही रहेंगे. नेताजी के इस अनोखे संकल्प की चर्चा है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता