ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चाचा ने भतीजे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट

Bihar News: वैशाली जिले के भगवानपुर में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद चाचा ने भतीजे पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने आरोपी को...

बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चाचा ने भतीजे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में जमीनी विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। मामूली कहासुनी के बाद चाचा ने अपने ही भतीजे की ईंट से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


मृतक की पहचान बिजलीपुर गांव निवासी राजू पासवान के रूप में हुई है, जो रंजीत पासवान के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि राजू अपने परिवार का इकलौता वारिस था और उसकी शादी भी इसी साल नवंबर में तय थी। शादी की तारीख तय हो चुकी थी, लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू पासवान और उसके चाचा संजय पासवान के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संजय पासवान ने राजू के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद परिजन तुरंत राजू को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय पासवान को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे समय रहते पकड़ लिया।


वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे राजू को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।


एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।


पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।