ब्रेकिंग
IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान

Bihar News: बिहार के इस जिले को मिला विकास की गति, बनेगा दो फोरलेन सड़क

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भागलपुर जिले के बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर राज्य सरकार ने विशेष पहल की है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भागलपुर जिले के बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर राज्य सरकार ने विशेष पहल की है। भागलपुर को इस बार दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है, जो जिले के दक्षिणी और शहर क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएंगी और औद्योगिक गतिविधियों को गति देंगी।


राज्य के श्रम संसाधन मंत्री और भागलपुर के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने रविवार को इन दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पहली परियोजना लोहिया पुल से अलीगंज तक फोरलेन सड़क का निर्माण है, जिस पर लगभग 50.17 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दूसरी परियोजना अगरपुर से भागलपुर फोरलेन सड़क निर्माण की है, जिसके लिए 101.56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होगा और औद्योगिक, व्यापारिक और शैक्षिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।


शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री संतोष कुमार सिंह के साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उप महापौर सलाउद्दीन हसन, कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इन दोनों सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से भागलपुर के दक्षिणी इलाके के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। बेहतर सड़क नेटवर्क न केवल लोगों की यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक संपर्क तक लोगों की पहुंच को भी बेहतर करेगा।


मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि गांव से लेकर शहर तक मजबूत और आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार किया जाए, ताकि हर क्षेत्र में विकास की गति समान रूप से पहुंचे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों का पालन करें, ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें।


इसमें खास बात यह है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से भागलपुर का औद्योगिक क्षेत्र भी लाभान्वित होगा, क्योंकि बेहतर सड़क मार्ग से कच्चा माल और तैयार माल की आवाजाही तेज होगी। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।