ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

भागलपुर में EO की हत्या के बाद मधुबनी में परिजनों के बीच मचा कोहराम, बड़े भाई ने कहा..वह मेरा दिल का टुकड़ा था, साजिश के तहत मारा गया

मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने रोते हुए कहा कि सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत मेरे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की गयी है। यह सुरक्षा में बड़ी लापरवाही है। जब पदाधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा?

बिहार न्यूज
मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI:भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को दिनदहाड़े ऑफिस के चेम्बर में घुसकर तीन अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण को गोलियों से भून डाला, जिससे उनकी मौत हो गयी। वही सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू को भी गोली मार दी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को मृतक के भाई ने सुनियोजित साजिश बताया है और कार्रवाई की मांग की है। 


मृतक मधुबनी के गदियानी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामचंद्र साह के पुत्र थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पत्नी-बच्चे, बड़े भाई सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने रोते हुए कहा कि सुनियोजित साजिश के तहत मेरे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की गयी है। यह सुरक्षा में लापरवाही है। 


अजय ने आगे कहा कि जब पदाधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? मृतक के बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए उन्होंने कहा कि वह मेरा दिल का टुकड़ा था, हम उसके बड़े भाई हैं। जिसकी आज दिनदहाड़े ऑफिस के चेम्बर में घुसकर तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना सुरक्षा में बरती गई लापरवाही को दर्शाती है।  


इस घटना की खबर परिजनों को मृतक कृष्ण भूषण के ड्राइवर ने दी जिसके बाद घर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के भाई ने सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग दोहराई है।  


उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके छोटे भाई की ऑफिस के अंदर घुसकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है। घटना की सूचना मृतक के ड्राइवर ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।