ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

Bihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्ट

Bihar News: भागलपुर में SDM कार्यालय में निगरानी ने 70 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक और स्टेनो को गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ इस एक्शन के बाद जिले के सरकारी अधिकारी और कर्मियों में हड़कंप मच गया है.

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आज भागलपुर में बड़ी कार्रवाई की है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) कार्यालय में छापेमारी कर टीम ने एक लिपिक मयंक कुमार और एक स्टेनो प्रेम कुमार को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


जानकारी के अनुसार, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में तैनात अभिजीत कुमार से उनकी सेवा संपुष्टि (Service Confirmation) के बदले आरोपियों ने मोटी रकम की मांग की थी। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विभाग ने जाल बिछाया।


निगरानी डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही पीड़ित ने पैसे दिए, सादे लिबास में मौजूद टीम ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।


निगरानी की टीम दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पटना रवाना हो गई है, जहां उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता