ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

विक्रमशिला पुल पर चलती कार में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल गयी पूरी गाड़ी

BHAGALPUR :भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। विक्रमशिला पुल पर बड़ा हादसा हुआ है। बीच पुल पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लगी। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी कार खाक हो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR :भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। विक्रमशिला पुल पर बड़ा हादसा हुआ है। बीच पुल पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लगी। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी कार खाक हो गयी। 


विक्रमशिला पुल पर नवगछिया से भागलपुर जा रही कार में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान मौके पर सनसनी फैल गयी। पुल पर आवागमन तत्काल बंद कर दिया गया। बीच पुल पर कार धू-धू कर जलती रही । इस दौरान पुल पर दोनों की तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी।


हालांकि राहत की बात ये है इस हादसे में किसी तरह की मानवीय क्षति नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के तुरंत बाद कार में सवार लोग उतर कर भाग खड़े हुए। बमुश्किल उनकी जान बच सकी। फिलहाल पुलिस कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तकनीकी वजहों से कार में अचानक आग लगी है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता