ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

Bihar News: भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से पथराव, कोच C-4 की खिड़कियां टूटीं

Bihar News: भागलपुर के पास पंजवार रोड हॉल्ट के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे C-4 कोच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई। सोमवार शाम करीब 5:15 बजे, ट्रेन पर पंजवार रोड हॉल्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास पथराव किया गया। इस घटना से कोच C-4 की कई खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।


घटना के समय ट्रेन लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारहट से मंदारहिल की ओर बढ़ रही थी। अचानक हुए पथराव से कोच में बैठे यात्री घबरा गए। पथराव का असर कोच C-4 की सीट संख्या 61 से 63, 65 से 67 और 70 से 72 की खिड़कियों पर पड़ा। इनमें से आपातकालीन खिड़की पूरी तरह टूट गई, जबकि अन्य खिड़कियों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा।


यात्रियों ने बताया कि तीन पत्थर जोरदार आवाज के साथ खिड़की से टकराए, जिससे घबराहट का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कोच का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों ने पथराव की सटीक लोकेशन चिह्नित कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी।


मंदारहिल स्टेशन पर ट्रेन थोड़ी देर के लिए रोकी गई, जहां यात्रियों को सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया गया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ हो। 


8 जून को भी भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत पर टिकानी रेलखंड के पास सी-7 कोच की सीट 42 और 43 के पास खिड़की पर पत्थर लगा था, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया था। इससे पहले 14 अप्रैल को पिनरगढ़िया (रामपुरहाट-दुमका रेलखंड) के पास वंदे भारत पर पथराव हुआ था, जिसमें खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता