ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

स्कूल में गंदा शौचालय और टेंट का सामान देख भड़के केके पाठक, हेडमास्टर को किया सस्पेंड

BHAGALPUR: ऐसा कोई दिन नहीं होता है जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की चर्चा नहीं होती होगी। केके पाठक आए दिन सुर्खियों में बने हुए है। उनके नाम से ही शिक्षकों में

स्कूल में गंदा शौचालय और टेंट का सामान देख भड़के केके पाठक, हेडमास्टर को किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: ऐसा कोई दिन नहीं होता है जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की चर्चा नहीं होती होगी। केके पाठक आए दिन सुर्खियों में बने हुए है। उनके नाम से ही शिक्षकों में खौफ देखने को मिलता है। जब पता चलता है कि केके पाठक उनके स्कूल का निरीक्षण करने आ रहे हैं तब स्कूल के टीचर से लेकर हेडमास्टर तक सभी सहम जाते हैं। 


बात भागलपुर की करते हैं जहां केके पाठक के आगमन से डुमरिया स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि शौचालय काफी गंदा है जिसके बाद वे हेडमास्टर पर भड़क गये। उनसे पूछने लगे की यहां कितने बच्चे हैं तो इसका जवाब उनके पास नहीं था। 


फिर केके पाठक स्कूल में रखे टेंट के समान को देखकर इसके बारे में पूछा तो हेडमास्टर फिर चुप्पी साध लिये। जिसके बाद केके पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई करने का आदेश दिया। तब हेडमास्टर को तुरंत सस्पेंड किया गया। केके पाठक ने स्कूल के शिक्षकों से कहा कि वो निर्धारित समय से स्कूल आएं और थोड़ा ठहर कर घर जाए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। वही उनके भागलपुर दौरे के दौरान ही गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के पछगछिया मध्य विद्यालय के शिक्षक हिमांशु शेखर की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।