ब्रेकिंग
Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, राहत सामग्री का किया वितरण, सम्राट सरकार से की यह मांग

बिहार में बाढ़ के बीच ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट के निदेशक रौशन आनंद ने नवगछिया के मदरौनी क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी। उन्होंने सरकार से मजबूत बांध और दीर्घकालिक योजना बनाकर बाढ़ व कटाव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

Bihar Flood
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट के निदेशक रौशन आनंद भागलपुर के नवगछिया स्थित मदरौनी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के साथ बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई।



मंगलवार को मदरौनी में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान रोशन आनंद ने कहा कि आपदा की घड़ी में समाज की अंतिम पंक्ति तक सहायता पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के सक्षम लोगों को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जरूरतमंदों तक राहत पहुंचे।



रोशन आनंद ने कहा कि बिहार सरकार को बाढ़ के लिए सिर्फ अस्थायी समाधान पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। वर्ष 2026 में पटना, भागलपुर, बक्सर समेत कई जिलों में बाढ़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में है, इसलिए सरकार को यहां विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 



उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ के समय राहत सामग्री बांटने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। मजबूत बांध का निर्माण होना चाहिए, तभी लोगों को बाढ़ और कटाव से स्थायी राहत मिल सकेगी। इसके लिए सरकार को दीर्घकालिक योजना बनानी होगी। 



वहीं, रोशन आनंद ने मुख्यमंत्री की सक्रियता की भी सराहना की उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। रात तीन बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घूमकर जायजा लेना कोई छोटी बात नहीं है। 



उन्होंने मुख्यमंत्री के इस प्रयास को सराहनीय बताया उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और एक से बढ़कर एक बिहारी अपनी पहचान बना रहे हैं। मदरौनी में राहत वितरण के जरिए उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

रिपोर्ट- शयामानंद सिंह, भागलपुर 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता