ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

रेलवे ट्रैक पर हेडफोन लगाकर गाना सुनना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

BHAGALPUR : भारतीय रेल के तरफ से आए दिन पोस्टर बैनर लगाकर यह कहा जाता है कि हैडफ़ोन लगाकर ट्रैक पार न करें। इसके बाबजूद आम लोग रेलवे की इस अपील को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अब ए

रेलवे ट्रैक पर हेडफोन लगाकर गाना सुनना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : भारतीय रेल के तरफ से आए दिन पोस्टर बैनर लगाकर यह कहा जाता है कि हैडफ़ोन लगाकर ट्रैक पार न करें। इसके बाबजूद आम लोग रेलवे की इस अपील को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां हेडफोन लगाकर गाना सुनना एक युवक को भारी पड गया। रेलवे ट्रैक पर हेडफोन से गाना सुन रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। 


मिली जानकारी के मुताबिक मंदारहिल रेलखंड पर पुनसिया हॉल्ट के  पास कान में हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक को पार कर रहे युवक को मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा  कर  पोस्टमार्टम के लिए  बांका सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही घटना की सुचना मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, रजौन थाना क्षेत्र के कटिया जगदीशपुर गांव निवासी रंजीत यादव के 21 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार  कान में मोबाइल  का हेडफोन लगाकर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी  बीच भागलपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शोर मचाकर युवक को  रेलवे ट्रैक से हटाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन कानों में ईयर फोन लगे रहने के कारण वह आवाज नहीं सुन पाया। हादसा होता देखकर मौके पर यात्रियों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 


उधर, घटना की सूचना के बाद जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों की मदद से शिनाख्त किया जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही इस मामले में  आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।