ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नरेंद्र मोदी को कहा था जमीन में गाड़ देंगे.. आठ साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री ने भागलपुर अदालत में किया सरेंडर

BHAGALPUR : आठ साल पुराने आदर्श चुनाव आचार संहिता उलंघन के मामले में सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने आज व्यवहार न्यायालय भागलपुर में आत्मसमर्पण कर दिया है. इसके

नरेंद्र मोदी को कहा था जमीन में गाड़ देंगे.. आठ साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री ने भागलपुर अदालत में किया सरेंडर
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : आठ साल पुराने आदर्श चुनाव आचार संहिता उलंघन के मामले में सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने आज व्यवहार न्यायालय भागलपुर  में आत्मसमर्पण कर दिया है. इसके बाद अदालत ने उनकी तरफ से दाखिल जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए जमानत दे दी है. इसके अलावा आदर्श चुनाव आचार संहिता से जुड़े एक अन्य मामले में भी अदालत ने उनकी तरफ से दाखिल पूर्व के बंध पत्र को रद कर कुर्की जब्ती का आदेश दिया था, उक्त मामले में पूर्व मंत्री चौधरी कल गुरुवार को भी अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे.


बता दें कि शकुनी चौधरी ने 2014 में हुए भागलपुर के शाहजंगी मैदान में चुनावी सभा के भाषण में उस समय के प्रधानमंत्री उम्मीदवार और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए भागलपुर की जमीन में गाड़ देने की बात कही थी. 


शकुनी चौधरी ने तब हालांकि सफाई दी थी कि उनके बोलने का यह आशय कदापि नहीं था कि वह मोदी जी को जमीन में गाड़ देने मतलब मार देने की बात कही थी. उनका कहना था कि यदि मोदी भी भागलपुर से चुनाव लड़ते तो उन्हें वो हरा देने का काम करते. शकुनि चौधरी ने पूछे जाने पर बताया कि वह राजनीतिक बयान था जिसका गलत मतलब निकालते हुए तब केस दर्ज किया गया था.


उनके विरुद्ध 2014 में भागलपुर संसदीय चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उलंघन के एक मामले में केस किया गया था. अब पूर्व मंत्री चौधरी ने अदालत की तरफ से जारी निर्देश का अनुपालन करते हुए बुधवार को आत्मसमर्पण कर जमानत करा ली है.  वरीय अधिवक्ता जयकरण गुप्ता ने अस्वस्थ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी को आत्मसमर्पण करा जमानत अर्जी पर बहस की. विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री को जमानत दे दी.

टैग्स