ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

Bihar News: 3 बच्चों की मां कुंवारे लड़के से कर बैठी प्यार, बीच सड़क पर प्रेमी ने भर दी मांग, कहा..अब कभी छोड़ेंगे सीमा का हाथ

BHAGALPUR: बिहार के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली जहां भीड़ ने तीन बच्‍चों की मां की शादी एक कुंवारे लड़के से करवा दी। बीच सड़क पर हुए इस शादी का व

Bihar News: 3 बच्चों की मां कुंवारे लड़के से कर बैठी प्यार, बीच सड़क पर प्रेमी ने भर दी मांग, कहा..अब कभी छोड़ेंगे सीमा का हाथ
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली जहां भीड़ ने तीन बच्‍चों की मां की शादी एक कुंवारे लड़के से करवा दी। बीच सड़क पर हुए इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ से एक शख्स महिला से पूछता है कि तुम दोनों के बीच ये सब कितने दिनों से चल रहा था। महिला जवाब देती है कि हम दोनों के बीच 5 साल से अफेयर चल रहा था। हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। उसकी शादी हो चुकी है तीन बच्चे भी है लेकिन वो पति को छोड़ चुकी है। तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते हैं। अब हम अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। अपने प्रेमी के साथ ही बाकी जिन्दगी गुजारना चाहती हूं। 


तीन बच्चों की मां और एक कुंवारा युवक बीच सड़क पर झगड़ रहे थे। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दोनों को लड़ता देख वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। पहले तो लोग यह नहीं समझे की आखिर दोनों झगड़ क्यों रहे हैं। लेकिन जब पता चला कि युवक उसका एक्स ब्यॉयफ्रेंड है। 5 साल पहले उस महिला के साथ युवक का अफेयर चल रहा था। लेकिन परिवारवालों ने महिला की शादी दूसरे व्यक्ति से करवा दी थी। जिसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिन्दगी जी रहे थे। लखीसराय की रहने वाली महिला तीन बच्चों की मां है। महिला अपने पति को छोड़ चुकी है वो उसके साथ नहीं रहती है। 


लोगों को यह भी पता चला कि युवक झारखंड का रहने वाला है और उसका नाम शिव है जबकि तीन बच्चों की मां का नाम सीमा है। सीमा के घर के पास ही शिव का ननिहाल है। जहां वो पांच साल बाद आया हुआ था तभी फिर एक्स गर्लफ्रेंड से उसकी मुलाकात हो गयी। जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का मन बनाया। जिसके बाद दोनों गोड्डा जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तभी ट्रेन पकड़ने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बीच सड़क पर झगड़ रहे दोनों को देख वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब पूरी कहानी लोगों को पता चला तब भीड़ में मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और शादी कराने पास के ठाकुरबाड़ी परिसर ले गए लेकिन मंदिर के पुजारी ने शादी कराने से मना कर दिया। 


जिसके बाद दोनों की सहमति से लोगों ने बीच सड़क पर ही सीमा की मांग में शिव से सिंदूर भरवाया। बीच सड़क पर दोनों की शादी करवाई गयी। सीमा से शादी करने के बाद शिव ने कहा कि अब वह कभी सीमा का हाथ नहीं छोड़ेगा। पत्नी सीमा को वो अब अपने घर गोड्डा ले जाएगा। वही शादी के बाद सीमा ने बताया कि पांच साल पहले से वो शिव को जानती है। शिव का ननिहाल उसके ससुराल के पास है। जहां वो आया था तभी से बातचीत दोनों की शुरु हुई और कब यह प्यार में बदल गया यह किसी को पता नहीं चल पाया। 


एक दिन सीमा के पति ने उसे बात करते शिव के साथ देख लिया था। जिसके बाद पति से अक्सर झगड़ा होने लगा। रोज दिन लड़ाई होता देख कुछ दिन पहले पंचायत बुलाई गयी थी जिसमें सीमा ने कह दिया कि वो पति के साथ नहीं बल्कि अपने प्रेमी शिव के साथ रहना चाहती है। आज शिव से शादी के बाद वो अपने नए पति के साथ घर के लिए रवाना हो गयी। लेकिन शादी और उससे पहले जो हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने अपलोड कर दिया और अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

टैग्स