ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

महिला से छेड़खानी करने वाले शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ा, उसकी कलाई पर महिला ने राखी बांधा, युवक बोला..आज से यह मेरी बहन है

BHAGALPUR: भागलपुर में एक मनचले को छेड़खानी करने की सजा ग्रामीणों ने दी। जब ग्रामीणों को पता चला कि एक साल से युवक महिला के साथ छेड़खानी कर रहा है तो युवक को पकड़ महिला के साम

महिला से छेड़खानी करने वाले शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ा, उसकी कलाई पर महिला ने राखी बांधा, युवक बोला..आज से यह मेरी बहन है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक मनचले को छेड़खानी करने की सजा ग्रामीणों ने दी। जब ग्रामीणों को पता चला कि एक साल से युवक महिला के साथ छेड़खानी कर रहा है तो युवक को पकड़ महिला के सामने लाया गया। जिसके बाद महिला ने उसकी कलाई पर राखी बांधी। जिसके बाद युवक ने कहा कि आज से यह मेरी बहन है। अब जिन्दगी भर मैं इसकी रक्षा करूंगा।   


नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की एक महिला के साथ साल भर से छेड़खानी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी कलाई पर महिला से राखी बंधवायी। इसके बाद लड़के ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और ताउम्र महिला को बहन के रूप में देखने की बात कही।


पंचायत के सरपंच प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि बार-बार महिला छेड़खानी की शिकायत कर रही थी। जब उसे ग्रामीणों ने छेड़खानी करते पकड़ा तो फैसला लिया गया कि अगर युवक महिला को बहन मान ले और आगे से ऐसी हरकत नहीं करने का वादा करे तो इसे माफी दी जा सकती है। 


युवक ने ग्रामीणों की बात मान ली तब युवक को एक मौका दिया गया। उसे चेतावनी दी गयी है कि यदि उसने पंचायत के निर्णय की अवहेलना की तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा। ग्रामीणों की बात मानते हुए उसने महिला से राखी बंधवाई और जिन्दगी भर महिला की रक्षा करने का संकल्प लिया। युवक ने कहा कि आज से यह मेरी बहन है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता