ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

उपचुनाव में सीट बंटवारे पर नाराज हुए जीतन राम मांझी, आरजेडी को ठहराया महागठबंधन में गांठ के लिए जिम्मेदार

BHAGALPUR: पटना के बापू सभागार में महागठबंधन की सभी दलों की एकता की तस्वीरें भागलपुर में धुंधली पड़ गईं. इस गठबंधन में शामिल ‘हम’ नेता जीतन राम मांझी ने सीधे तौर पर आरजेडी पर हमला बोल द

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

BHAGALPUR: पटना के बापू सभागार में महागठबंधन की सभी दलों की एकता की तस्वीरें भागलपुर में धुंधली पड़ गईं. इस गठबंधन में शामिल ‘हम’ नेता जीतन राम मांझी ने सीधे तौर पर आरजेडी पर हमला बोल दिया. सीट बंटवारे में राजद पर मनमानी का आरोप लगाते  हुए मांझी ने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों का आरजेडी सम्मान नहीं कर रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान भागलपुर पहुंचे जीतन राम मांझी ने बिना नाम  लिए तेजस्वी पर जमकर हमला बोला और उन्हें बड़ा  दिल दिखाने की बात कही.

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महागठबंधन में रहना लाचारी है. जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर राजद अपनी गठबंधन में शामिल छोटे दलों का सम्मान नहीं करती है तो वो अपनी राह चले और हमलोग अपनी राह चलेंगे. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल आरजेडी को बड़ा दिल दिखाना होगा और छोटे दलों का सम्मान करना होगा.

आरजेडी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राजद ने महागठबंधन में शामिल दलों का सम्मान नहीं होगा तो आगे आने वाले चुनावों में महागठबंधन के भविष्य पर ग्रहण लग सकता है. मांझी ने कहा कि वो चार दल एक साथ हैं और उनकी ताकत राजद से बड़ी है. बता दें कि शनिवार को पटना के बापू सभागार में लोहिया पुण्यतिथि के मौके पर महागठबंधन में शामिल नेताओं ने एक दूसरे का हाथ थामकर एकता का दावा किया था लेकिन नाराज मांझी की  बातों से ऐसा कहीं नहीं दिखता.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता