ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

कोसी नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा

BHAGALPUR : मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. घटना भागलपुर जिले की है. जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान कोसी नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. मृतक बच्चों के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. घटना भागलपुर जिले की है. जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान कोसी नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. मृतक बच्चों के घर में मातम का माहौल है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. जहां कदवा ओपी में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापित की गई प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवकों की मौत झड़कहवा के पुलिया के पास कोसी नदी में डूबने से हो गई. दोनों युवक कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बोड़वा टोला निवासी छुतहरू राय के पुत्र शलेश कुमार (18) व कपिलदेव सिंह के पुत्र सोनू कुमार (21) हैं.


घटना की सूचना मिलते हीं कदवा ओपी पुलिस के साथ पहुंचे एसआई संजय कुमार ने ग्रामीण गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन के बाद शलेश कुमार के शव को कोसी नदी से बाहर निकाला. वहीं दूसरे सोनू कुमार के शव देर शाम तक नहीं मिल पाया था. मौत के बाद दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. शलेश तीन भाइयों में मंझला था. सोनू दो भाइयों में सबसे बड़ा था. दोनों युवक अविवाहित थे. बरामद एक शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया था.


वहीं घटनास्थल पर पहुंचे मणिकांत यादव, सरपंच सिराज साह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल, मुखिया अशोक सिंह, दयानंद सिंह व समाजसेवी विनीत आनंद ने नवगछिया सीओ से एनडीआरएफ की टीम भेज शव की खोजबीन करने की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.