ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

कलेजे पर पत्थर रखकर एक पति ने लिया फैसला, प्रेमी के साथ पत्नी की करा दी शादी

BHAGALPUR: पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने का अनोखा मामला सामने आया है। मामला भागलपुर के सुल्तानगंज का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। शादी

कलेजे पर पत्थर रखकर एक पति ने लिया फैसला, प्रेमी के साथ पत्नी की करा दी शादी
Santosh Singh
3 मिनट

BHAGALPUR:  पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने का अनोखा मामला सामने आया है। मामला भागलपुर के सुल्तानगंज का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। शादी के बाद महिला को किसी और से प्यार हो गया। प्यार का जुनून ऐसा चढ़ा की उसने अपने पति के साथ ही बेवफाई पर उतर आई।


पति ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। दो बच्चों को जन्म देने के बाद भी महिला अपनी आदतों से बाज नहीं आई। फिर क्या था कलेजे पर पत्थर रखकर पति ने प्रेमी के साथ उसकी शादी करवा दी। दोनों के शादी में शामिल भी हुआ और दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। उत्तम मंडल और सपना के दो बेटे है जिनकी उम्र पांच और तीन साल है। शादी से पहले एक बात तय की गयी कि दोनों बच्चे अपने पिता उत्तम मंडल के पास रहेंगे जिस पर उनकी पत्नी सपना ने भी हामी भर दी। 

 गौरतलब है कि खगड़िया की रहने वाली सपना की शादी सात साल पहले भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ दिनों के बाद अपने ही रिश्तेदार से सपना प्यार करने लगी। इस बात की जानकारी जब पति उत्तम मंडल को हुई तब उन्होंंने सपना को काफी समझाया लेकिन वह उनकी बात समझने को तैयार नहीं हुई। 


दोनों के बीच इस बात को लेकर हमेशा विवाद हुआ करता था। दो बच्चों की मां सपना को उसके परिजन भी समझाकर थक चुके थे। प्रेमी के साथ सपना का प्यार दिन पर दिन बढ़ता चला गया। सपना अपने प्रेमी के साथ रहने की बात करने लगी। उसके परिजनों ने भी उसे काफी समझाया लेकिन वह इसका विरोध करती रही। जिसके बाद पति ने दिल पर पत्थर रखकर पत्नी की शादी प्रेमी से करने का फैसला लिया। सपना के रिश्तेदार राजू कुमार से उसकी शादी करा दी गयी।


दोनों की शादी परिजनों और पति की उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में कराई गयी। इस शादी में सपना के मायके वाले भी शामिल हुए। इलाके के लोगों को जब इस अनोखी शादी की जानकारी हुई वे भी मंदिर में पहुंच गये। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पति के सामने पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए यही नहीं पति ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया।




संबंधित खबरें