ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

JDU सांसद पर इंजीनियर ने लगाया वसूली का आरोप, नीतीश अब क्या करेंगे?

PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार की इसी यूएसपी पर अब उनके ही सांसद के कारण संकट खड़ा हो गया है। दरअसल

JDU सांसद पर इंजीनियर ने लगाया वसूली का आरोप, नीतीश अब क्या करेंगे?
Editor
3 मिनट

PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार की इसी यूएसपी पर अब उनके ही सांसद के कारण संकट खड़ा हो गया है। दरअसल भागलपुर से जेडीयू के सांसद अजय मंडल के ऊपर वसूली का आरोप लगा है। वसूली का आरोप किसी और ने नहीं बल्कि ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर ने लगाया है। इंजीनियर का आरोप है कि सांसद ना केवल ठेकेदार से पैसा वसूलते हैं बल्कि गाली गलौज, धमकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी करते हैं। 


जेडीयू सांसद अजय मंडल के ऊपर आरोप लगाने वाले इंजीनियर का नाम रामाशीष प्रसाद है। रामाशीष प्रसाद नवगछिया में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता हैं। रामाशीष प्रसाद के मुताबिक 20 साल से जो काम क्षेत्र में नहीं हुआ था वह काम उन्होंने करवाया। लेकिन इसके बावजूद सांसद उन्हें लगातार जलील कर रहे हैं। अपने विभाग को इस्तीफा भेजने का फैसला किया है। इंजीनियर रामाशीष प्रसाद के मुताबिक सांसद ने उन्हें ऐसी परिस्थिति में सम्मान खोकर अपना फर्ज निभा सकते। आरोप लगाने वाले इंजीनियर ने कहा है कि उन्होंने सांसद के बारे में अपने अधिकारियों को भी बताया है और अब ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं। 


उधर अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर जेडीयू सांसद ने प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने कहा है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। सांसद अजय मंडल ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि कई बार सड़क को लेकर शिकायत मिलती है। ऐसे में जांच की जाती है इन्हीं बातों से घबराकर कोई मुझपर आरोप लगा रहा है। अजय मंडल के मुताबिक स्पीकर से शिकायत करने के बाद जांच टीम सैदपुर विशनपुर सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंची थी। सड़क की क्वालिटी संतोषजनक नहीं थी। इसको लेकर कार्यपालक अभियंता से ग्रामीणों ने भी शिकायत की थी। इंजीनियर इस मामले में चोरी पकड़े जाने के बाद सीनाजोरी कर रहे हैं।

टैग्स