ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Bihar Politics : 'मेरी पत्नी से ... ', JDU विधायक की दबंगई, निगमकर्मी पर बरसाई लाठियां; पढ़िए क्या है पूरी खबर

Bihar Politics : बिहार में सत्ताधारी दल के विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर लाठी बरसाई।

  Gopal Mandal
Gopal Mandal
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सूबे की सत्ता में काबिज एक पार्टी के विधायक का दबंग अंदाज देखने को मिला है। हालांकि,इस तरह का काम करना विधायक जी के लिए बेहद काम बात है। इसकी वजह यह है कि विधायक जी इंडियन रेलवे की सबसे प्रीमियम ट्रैन में अनोखे अंदाज में दिख चुके हैं। इसके अलावा कई दफे अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ जाकर बयान दे चुके हैं। तो आइए जानते हैं की अब इसमें नया मामला क्या है। 


दरअसल, बिहार में सत्ताधारी दल के विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर लाठी बरसाई। विधायक ने कर्मचारियों पर उनकी पत्नी से बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। इस घटना में कई कर्मचारी घायल हो गए हैं। विधायक के इस कृत्य की चारों ओर निंदा हो रही है।


बताया जा रहा है कि, जिला प्रशासन के निर्देश पर हाउसिंग बोर्ड परिसर में वाहन पड़ाव बनाया जा रहा था। इसके लिए नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम सफाई एवं अन्य तैयारियों में जुटी थी। इसी दौरान विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और निगम कर्मियों पर लाठी बरसानी शुरू कर दी।दबंगई की सारी हदें पार करते हुए विधायक ने कर्मियों को धमकाया कि वे ज्यादा विरोध करेंगे, तो उन्हें मैदान से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाएगा।


वहीं, इस पुरे घटनाक्रम को लेकर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि मेरी पत्नी से कर्मचारियों ने मुंह लगाने की कोशिश की। जब उसने पेड़ की टहनी काटने से रोका, तो वे झगड़ा करने लगे। इसी बीच मोहल्ले की महिलाएं भी आ गईं। मैं बीच-बचाव करने गया, लेकिन कर्मी मुझसे भी उलझ गए। मैंने सिर्फ धक्का दिया, अगर डंडा चलाता, तो वे गिर नहीं जाते।


इधर, जब घटना घटी, तब अंचलाधिकारी (सीओ) मौके पर मौजूद नहीं थीं। बाद में जब उन्हें घटना की सूचना दी गई, तो वे मौके पर पहुंची, लेकिन पूरा मामला दबाने की कोशिश करने लगीं। उधर, नगर निगम के घायल कर्मियों ने एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराने की बात कही है।

संबंधित खबरें