ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

घरवाले नहीं मानें तो दिल्ली से भागकर बिहार आई प्रेमिका, प्रेमी से कर ली शादी

BHAGALPUR: कहते हैं प्यार अगर सच्चा हो तो उसे मिलाने के लिए खुदा भी कोई कसर नहीं छोड़ता। अनोखी प्रेम कहानी की खबर भागलपुर जिले से है, जहां प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए दिल्ल

घरवाले नहीं मानें तो दिल्ली से भागकर बिहार आई प्रेमिका, प्रेमी से कर ली शादी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: कहते हैं प्यार अगर सच्चा हो तो उसे मिलाने के लिए खुदा भी कोई कसर नहीं छोड़ता। अनोखी प्रेम कहानी की खबर भागलपुर जिले से है, जहां प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए दिल्ली से भागकर बिहार के भागलपुर आ गई। यहां ग्रामीणों ने भी दोनों को जन्म-जन्म के लिए एक कर दिया। दरअसल, प्रेमिका ने अपने परिजनों से शादी की बात की थी लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को इनकार कर दिया था। 




परिजनों को मनाने में असमर्थ हुई तो प्रेमिका खुद दिल्ली से भागलपुर आ गई। मामलाअकबरनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव का है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान मंदिर में प्रेमी जोड़े ने शादी रचा लिया। शादी रचाने के दौरान लोगो की भीड़ जमी रही। लोगों ने बताया कि अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमिका दिल्ली से भागकर प्रेमी के घर मानिकपुर आ गई। गांव आने के बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी के परिजनों से शादी करने की बात कही। दोनो के घरवालों ने इस प्यार को मानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों में बात नही बनी तो दोनों घर से भागकर अकबरनगर पहुंचे गए।




अकबरनगर पहुंचने के बाद दोनों के प्यार और शादी का ड्रामा होने के बाद ग्रामीणों ने दोनों के प्यार को देखकर गांव के हनुमान मंदिर में पूरे रीति रिवाज के साथ मंदिर में शादी करा दी। ये शादी काफी साधारण तरीके से कराई गई। शादी के दौरान आसपास के लोगो की भीड़ जुटी रही।

टैग्स