ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, महिला की मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इ

घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, महिला की मौत;  ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार गोराडीह चौक के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। जिससे एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पति जख्मी है। वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतका की पहचान सबीता देवी के रूप में हुई है। जबकि महिला का पति जयराम मंडल जख्मी है। वहीं इस सड़क हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने भागलपुर-गोराडीह पथ को जाम कर प्रदर्शन किया है। 


बताया जा रहा है कि, 16 चक्का वाला एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गया। घर को तोड़ते हुए ट्रक आगे निकल गया. जिसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी। चीख पुकार के बीच लोग आनन-फानन में वहां जुटे। इस बीच लोगों ने ट्रक के चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं एक महिला की इस हादसे में मौत हुई है। 


उधर, महिला की मौत के बाद परिजनों में चित्कार मचा है। शव के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे. जबकि बड़ी तादाद में पुलिसबल मौके पर पहुंचे। मौके पर ङीएसपी विधि व्यवस्था के साथ आसपास के थाने की पुलिस पहुंची. इसके अलावे विशेष पुलिस की तैनाती भारी संख्या में हुई है।

संबंधित खबरें