ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

एक बार फिर दहला भागलपुर, नाथनगर के नूरपुर में बम ब्लास्ट से दहशत

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में एक बार फिर से बम विस्फोट हुआ है। भागलपुर के नाथनगर स्थित नूरपुर में बम ब्लास्ट हुआ है। धमाका ऐसा था कि इसकी

एक बार फिर दहला भागलपुर, नाथनगर के नूरपुर में बम ब्लास्ट से दहशत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में एक बार फिर से बम विस्फोट हुआ है। भागलपुर के नाथनगर स्थित नूरपुर में बम ब्लास्ट हुआ है। धमाका ऐसा था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।  


घनी आबादी वाले क्षेत्र से हटकर यह धमाका हुआ है। बम ब्लास्ट की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि कूड़े के ढेर के पास यह बम रखा गया था। जो अचानक ब्लास्ट हो गया है। हालांकि इस धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।


गौरतलब है कि इससे पहले भागलपुर, लखीसराय, गोपालगंज, मोतिहारी में बम विस्फोट की बात सामने आई थी। अब एक बार फिर भागलपुर में बम ब्लास्ट की घटना हुई है। इससे पहले मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर स्थित एक घर में ब्लास्ट हुआ था। इस घर में एक साथ दो बम फटे थे। पुलिस ने मौके से पांच बम बरामद किया था। 


बता दें कि इससे पहले लखीसराय में भी एक घर में बम ब्लास्ट की घटना हुई थी। इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल थे। बम ब्लास्ट की यह घटना पिपरिया स्थित वलीपुर गांव में हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिंदा बम को बरामद किया था। लखीसराय में हुए बम ब्लास्ट की घटना के संबंध में बताया गया था कि लूटन रजक के घर में तीन बम रखे गए थे। घर के किसी बच्चे ने एक बम को उठा लिया जिससे विस्फोट हुआ था। 


वही बीते 9 मार्च को पटाखा बनाने के दौरान गोपालगंज में बम धमाका हुआ था। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इससे पहले भागलपुर में भी बड़ा बम धमाका हुआ था। जिसमें 3 घर जमींदोज हो गए थे वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

टैग्स