ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

नीतीश सरकार ने कोरोना के इलाज के किये उठाया बड़ा कदम, सूबे के इन 3 अस्पतालों में अलग-अलग जिले के मरीजों का होगा इलाज

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नीतीश सरकार ने अब राज्य के तीन बड़े मेडिकल अस्पतालों को कोरोना वायरस

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नीतीश सरकार ने अब राज्य के तीन बड़े मेडिकल अस्पतालों को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए समर्पित कर दिया है। इन सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटलों में केवल कोरोना कि मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।


सरकार ने पटना के एनएमसीएच, भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अब केवल कोरोना के मरीजों के इलाज का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी करते हुए उनको अलग-अलग जिलों के साथ टैग किया है। स्वास्थ विभाग की तरफ से इन सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटलों के प्राचार्य और शिक्षकों को दिशा निर्देश दिया गया है कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए वह अपने संस्थानों को तैयार रखें। 


राज्य सरकार ने इन तीन मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के साथ जिन अलग-अलग जिलों को टैग किया है उसके मुताबिक पटना के एनएमसीएच में तिरहुत, सारण, दरभंगा और मुंगेर प्रमंडल के साथ-साथ रोहतास और कैमूर को छोड़कर पटना प्रमंडल के सभी जिलों के मरीजों का इलाज किया जाएगा। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मगध प्रमंडल के सभी जिलों के साथ-साथ कैमूर और रोहतास जिले के मरीजों का भी इलाज किया जाएगा जबकि भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भागलपुर, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों के मरीजों का इलाज होगा।


टैग्स