ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में BPSC शिक्षक की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: भागलपुर में सड़क हादसे में BPSC से चयनित शिक्षक राजवीर कुमार की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटते समय तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस सड़क हादसे में भतोड़िया स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद डाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक शिक्षक की पहचान तेज नारायण मंडल के 29 वर्षीय बेटे राजवीर कुमार उर्फ जयंत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीपीएससी शिक्षक राजवीर कुमार फतेहपुर स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज़ रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। 


शिक्षक की शादी वर्ष 2017 में हुई थी और वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। उनकी असमय मौत से गांव और शिक्षकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों का कहना है कि राजवीर पढ़ाई-लिखाई में शुरू से ही मेधावी थे और बीपीएससी से चयनित होकर शिक्षक बने थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता