ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : वार्ता करने पहुंचे छात्र नेता ने प्रो-वीसी पर फेंका मोबिल, पिछले 9 दिनों से बंद है TMBU

BHAGALPUR : भागलपुर स्थित तिलकामांझी विश्वविद्यालय स्थाई कुलपति की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने आज प्रो-वीसी के ऊपर मोबिल फेंक दिया। छात्र नेता रविवार को प्रो-वीसी से मिलने के लिए

बिहार : वार्ता करने पहुंचे छात्र नेता ने प्रो-वीसी पर फेंका मोबिल, पिछले 9 दिनों से बंद है TMBU
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर स्थित तिलकामांझी विश्वविद्यालय स्थाई कुलपति की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने आज प्रो-वीसी के ऊपर मोबिल फेंक दिया। छात्र नेता रविवार को प्रो-वीसी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रो-वीसी के ऊपर मोबिल फेंक दिया और वहां से चलते बने। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय के प्रो-वीसी ने मोबिल फेंकने वाले छात्र नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है।


दरअसल, तिलकामांझी विश्वविद्यालय में पिछले 9 दिनों से छात्र स्थाई कुलपति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्र आरजेडी ने विश्वविद्यालय में पिछले 9 दिनों से तालाबंदी कर रखा है। अंगक्रांति सेवा के अध्यक्ष शिशिर रंजन और अखिल बिहार छात्र एकता के संयोजक बमबम प्रीत रविवार को विश्वविद्यालय को खुलवाने को लेकर प्रो-वीसी रमेश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे थे। बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकलने पर छात्र नेताओं ने प्रो-वीसी के ऊपर मोबिल फेंक दिया।


प्रो-वीसी रमेश कुमार के मुताबिक स्थाई कुलपति की मांग को लेकर दोनों लोग वार्ता के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि दोनों छात्र नेताओं को बताया कि कुलपति की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं, इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है। जिसके बाद दोनों आक्रोशित हो गए और एक ने मोबिल छिड़क दिया और वहां से चले गए। प्रो वीसी ने दोनों छात्र नेताओं के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने की बात कही है। 

टैग्स