ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Teacher News : स्कूल में छात्रा के साथ रंगरेलियां मनाने वाला BPSC टीचर पर एक्शन, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Bihar Teacher News : भागलपुर के स्कूल में एक छात्रा के साथ रंगरेलियां मनाने वाले BPSC टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। जानिए शिक्षा विभाग की क्या हुई कार्रवाई...

Bihar  Teacher News : स्कूल में छात्रा के साथ रंगरेलियां मनाने वाला BPSC टीचर पर एक्शन, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar  Teacher News : बिहार के शिक्षा विभाग इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं ट्रांसफर -पोस्टिंग या फिर सस्पेंड करने की खबरें निकल कर सामने आ रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है। जहां भागलपुर के एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ पिछले दिनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए BPSC शिक्षक पर विभाग का डंडा चला है। अब इस शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। 


वहीं, निलंबन की अवधि में शिक्षक को क्या करना है, इसकी भी जानकारी दे दी गयी है। डीपीओ स्थापना ने मामले में कार्रवाई करते हुए पत्र जारी कर दिया है। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर तरफ शिक्षक के इस घिनौने कृत्य की निंदा की जा रही है। इसके बाद अब इस मामले में यह एक्शन लिया गया है। 


दरअसल, गोराडीह के मध्य विद्यालय करहरिया में एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाये शिक्षक तरुण कुमार तांती को डीपीओ स्थापना देवनारायण पंडित ने निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया है। निलंबन की अवधि में आरोपी शिक्षक तरूण कुमार तांती प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर के कार्यालय जाकर अपनी हाजिरी बनायेंगे। 


जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इसे लेकर पत्र जारी करते हुए कहा है कि बीईओ की रिपोर्ट के अनुसार एक छात्रा के प्रति नाकारात्मक सोच के साथ उक्त शिक्षक द्वारा गलत व्यवहार किया जा रहा था। पकड़े जाने पर ग्रामीणों के द्वारा उक्त शिक्षक के साथ मारपीट भी की। ग्रामीणों द्वारा थाना गोराडीह को सूचित करने पर पुलिस आरोपी शिक्षक को लेकर थाने गयी। 


इधर, पदाधिकारी ने कहा है कि उक्त मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गोराडीह बीईओ से प्राप्त प्रतिवेदन एवं अनुशंसा तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आलोक में विद्यालय के छात्रा के साथ गलत व्यवहार के आरोप में विद्यालय अध्यापक (टीआरई-2) तरुण कुमार तांती को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा गया है। डीईओ ने कहा है कि शिक्षक के खिलाफ आरोप पत्र अलग से जारी किया जायेगा।