ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

बिहार में अनोखी चोरी, चोर ने कहा..कार से निकल रहा है धुआं और उड़ा ले गए महंगे सामान

BHAGALPUR: बिहार में आए दिन शातिर नए नए तरीके से चोरी कर रहे है. बता दे भागलपुर जिले के जीरोमाइल चौक पर ठगों ने पहले तो कार ड्राइवर को उसके इंजन से मोबिल लीक होने की बात कही. लेकिन जब इससे बात नहीं

बिहार में अनोखी चोरी, चोर ने कहा..कार से निकल रहा है धुआं और उड़ा ले गए महंगे सामान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में आए दिन शातिर नए नए तरीके से चोरी कर रहे है. बता दे भागलपुर जिले के जीरोमाइल चौक पर ठगों ने पहले तो कार ड्राइवर को उसके इंजन से मोबिल लीक होने की बात कही. लेकिन जब इससे बात नहीं बनी तो थोड़ी ही दूर बढ़ने पर शातिरों ने बॉनेट से धुंआ निकलने की बात कही. यह सुन कर जैसे ही कार ड्राइवर और अधिकारी कार से उतरे वैसे ही शातिर कार की सीट पर रखे लैपटॉप सहित बैग लेकर फरार हो गये. जिसकी जानकारी मिलने के बाद जीरोमाइल पुलिस हरकत में आयी. जिसके बाद इलाके मेंं लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये. जिसमें देखा गया गया किस तरह से शातिरों ने लैपटॉप लेकर फरार हुए.


इस घटना को लेकर शिकार हुए बासना नामक बीज कंपनी के सेल्स मैनेजर पीयूष कुमार ने बताया कि वह बेगूसराय में पोस्टेड हैं. उनका घर भागलपुर में है जहां से वे मंगलवार दिन करीब सवा 12 बजे वह बेगूसराय से अपनी कार से ड्राइवर के साथ घर लौट रहे थे. कुछ देर बाद जब उनकी कार विक्रमशिला सेतु पार करने के बाद ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर ट्रैफिक लाइट पर जीरोमाइल चौक पर रुके थे. तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके ड्राइवर को इशारा किया कि उनकी कार का मोबिल लीक है. जिस पर ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया. 


सेल्स मैनेजर पीयूष कुमार ने बताया कि सिग्नल ग्रीन होते ही कार को आगे बढ़ा दिया. जीरोमाइल चौक के गोलंबर से हवाई अड्डा की तरफ जैसे ही कार मुड़ी तभी फिर से बाइक पर सवार दोनों युवक उनके ड्राइवर की खिड़की के पास पहुंचे और कहा कार के बॉनेट से धुआं निकल रहा हैे. जिसके बाद ड्राइवर ने कार रेशम भवन के मुख्य गेट के पास रोक दी.  और मौका देखते ही शातिरों ने लैपटॉप बैग लेकर फरार हो गए.




टैग्स