ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ठंड से थोड़ी राहत, आज से पटना में बारिश का अलर्ट

PATNA : पिछले दो दिनों पटना और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से मिली थोड़ी राहत के बाद अब एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णियां

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पिछले दो दिनों पटना और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से मिली थोड़ी राहत के बाद अब एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णियां और राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में शुक्रवार से लेकर 19 जनवरी यानी रविवार तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। 

राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3 दिनों तक बादलों का बसेरा रहेगा और बूंदाबांदी होगी। बारिश की वजह से एक बार फिर लोगों को ठिठुरन महसूस हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालयन रीजन और उससे जुड़े मैदानी इलाकों में सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से बारिश होगी। 

हालांकि गुरुवार को निकली अच्छी धूप में लोगों को ठंड से राहत दी। पटना का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 10 डिग्री सेल्सियस जबकि गया, भागलपुर और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया।