ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार कृषि कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड, सेमेस्टर एग्जाम में 1 नंबर से हो गई थी फेल

BHAGALPUR : भागलपुर के सबौर कृषि कॉलेज में एक नंबर से फेल होने के बाद पांचवे सेमेस्टर की छात्रा ने सुसाइड कर ली. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मृतक

बिहार कृषि कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड, सेमेस्टर एग्जाम में 1 नंबर से हो गई थी फेल
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर के सबौर कृषि कॉलेज में एक नंबर से फेल होने के बाद पांचवे सेमेस्टर की छात्रा ने सुसाइड कर ली. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 

मृतक छात्रा की पहचान सीवान की रहने वाली रिम्पा कुमारी के रुप में की गई है. रिम्पा  2018-19 बैच के पांचवे सेमेस्टर की छात्रा थी. रिम्पा कॉलेज के सुजाता गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी. उसके माता-पिता पटना में रहते थे. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रिम्पा प्रसार विभाग के एक विषय में एक नंबर से फेल हो गयी थी. गुरुवार को ही परीक्षा का रिजल्ट आया था, जिसके बाद से वह परेशान थी. शुक्रवार की दोपहर वह अपने कमरे में अकेले थी, तभी उसने फांसी लगाकर सुसाडइ कर लिया. 

मामले की जानकारी मिलते ही कृषि विवि सबौर के कुलपति डॉ आर के सोहाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद सबौर थाने की पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर कमरे से बाहर निकाला गया. रिम्पा की मौत के बाद सबौर कृषि कॉलेज के छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. विवि प्रशासन और कॉलेज पर आरोप लगाया कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई हुई थी और परीक्षा वक्त कहा गया था कि किसी को फेल नहीं किया जाएगा. लेकिन रिम्पा को फेल कर दिया गया. इसके कारण ही रिम्पा ने सुसाइड कर लिया.  रिम्पा के परिजनों को सूचना दे दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता