ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : गुब्बारा भरने वाला गैस सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में तीन लोग घायल

BHAGALPUR : भागलपुर के कोतवाली चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुब्बारा भरने के काम में लाए जाने वाला सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घ

बिहार : गुब्बारा भरने वाला गैस सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में तीन लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर के कोतवाली चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुब्बारा भरने के काम में लाए जाने वाला सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


जानकारी के मुताबिक, भागलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक पर एक व्यक्ति गैस वाला गुब्बारा बेज रहा था. तभी गुब्बारे में गैस भरने के दौरान सिलेंडर काफी गर्म हो गया. गुब्बारा बेचने वाले ने सिलेंडर को ठंडा करने के लिए उसपर पानी डाल दिया. इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. गुब्बारा बेचने वाले की पहचान राजू अंसारी के रूप में हुई है. 


बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं, पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता