ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

BANKA : बिहार के बांका में दोस्तों के साथ कोझी डैम पिकनिक मनाने गये कटोरिया गांव के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस युवक की पहचान मोहम्मद साबिक रजा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। व

बिहार : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार के बांका में दोस्तों के साथ कोझी डैम पिकनिक मनाने गये कटोरिया गांव के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस युवक की पहचान मोहम्मद साबिक रजा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं शव को स्थानीय गोता खोर द्वारा देर संध्या पानी से निकाला गया। इस घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की सुचना के बाद  थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ कोझी डैम पहुंचे। जहां फुल्लीडुमर की सीओ ईशा एवं फुल्लीडुमर थाना की पुलिस पहुंची। 


दरअसल, अमरपुर थानाक्षेत्र के कटोरिया गांव निवासी मोहम्मद अफरोज का पुत्र मोहम्मद साबिक अपने कुछ दोस्तों के साथ कोझी डैम घुमने गया था। जहां वह अपने दोस्तों के साथ डैम में स्नान करने लग। इस दौरान साबिक के सारे दोस्त स्नान कर पानी से बाहर निकल गए और उसे नहीं देखने पर शोर मचाना शुरू कर  दिया।  शोर सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीण डैम के पास पहुंच गए। जिसके बाद  ग्रामीणों ने  कोझी डैम पहुंचकर पानी में शाबित की खोजबीन करने लगे। हालांकि उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना अमरपुर थाने में दी। 


वहीं, इस घटना  सूचना मिलने पर अमरपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ कोझी डैम पहुंच गए। जिसके बाद गोताखोर ने शव की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद शाम सात बजे कोझी डैम के पूर्वी कैनाल के फाटक के पास से युवक का शव बरामद किया गया। जिस जगह शव मिला है उस जगह करीब बीस फीट गहरा गड्ढा है। शव मिलते ही मृतक के परिजनो में चीख -पुकार मच गई। 


इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणो ने बताया कि पांच वर्ष की उम्र में शाबित की मां की मौत हो गई थी।  मां की मृत्यु के कुछ माह के बाद ही उसके पिता अफरोज की भी मौत हो गई थी। मां-बाप की मौत के बाद मोहम्मद शाबित और उसकी इकलौती बहन की परवरिश कटोरिया गांव में रहने वाले उसके नाना मोहम्मद अख्तर अली ने की। जबकि इस मामले में अमरपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि,गोताखोर की मदद से गहरे पानी से शव बरामद कर लिया गया है।  शव का पंचनामा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।