ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिग ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना झंडापुर थाना क्षेत्र स्थित NH 31 की है। यहां तेज रफ्तार से आ र

बिग ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना झंडापुर थाना क्षेत्र स्थित NH 31 की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी लोग देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। बारात रुपौली प्रखंड के रामपुर परिषद पंचायत से भागलपुर के नारायणपुर गांव आई थी। इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए 10 से अधिक लोग ऑटो पर सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो नवगछिया के बिहपुर इलाके में पहुंची, अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी।


टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए सभी लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स