ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

भागलपुर में ट्रेन हादसा: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से टकराई भैंस, 6 की मौके पर मौत

भागलपुर के नाथनगर में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से भैंसों का झुंड टकरा गया, जिससे 6 भैंसों की मौत हो गई और ट्रेन यातायात घंटों बाधित रहा। हादसे से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Bihar
रेलवे परिचालन घंटों बाधित
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर में ट्रेन हादसे की खबर सामने आ रही है। शाम करीब बजे यह हादसा हुआ। हादसे के कारण ट्रेन यातायात करीब घंटों समय तक बाधित रहा। रेलवे ट्रैक पर अचानक भैंसों का झुंड आ जाने से यह दुर्घटना हुई। 


घटना नाथनगर रेलवे स्टेशन के समीप शाम करीब 5:00 बजे भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से रेल हादसा हो गया, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भैंसों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि 6 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। 


वही भैंसों के शव को रेलवे पुलिस के द्वारा ट्रैक से हटाया जा रहा है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलाके में बाढ़ के कारण मवेशी को लेकर किसान रेलवे ट्रैक के किनारे चरा रहे थे, तभी अचानक भैंसों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं, आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता