ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

भागलपुर SSP की अनोखी पहल, लॉकडाउन में पुलिस अंकल बने बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेशन के मेहमान

BHAGALPUR : कोरोना संकट के बीच बिहार पुलिस अपनी बड़ी भूमिका अदा कर रही है। लॉकडाउन के मुक्कमल बनाकर कोरोना को भगाने में पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है। पुलिस गरीबों को भोजन और

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BHAGALPUR : कोरोना संकट के बीच बिहार पुलिस अपनी बड़ी भूमिका अदा कर रही है। लॉकडाउन के मुक्कमल बनाकर कोरोना को भगाने में पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है। पुलिस गरीबों को भोजन और दवा पहुंचा रही है। इस बीच भागलपुर पुलिस की अनोखी पहल सामने आयी है। लॉकडाउन के बीच बच्चों को बर्थडे सेलिब्रेट करने पर भी आफत है पर एसएसपी अंकल ने ऐसा रास्ता निकाला कि पुलिस खुद बच्चों के बीच गिफ्ट लेकर पहुंच गयी बर्थडे सेलिब्रेट करने। 


लॉकडाउन के बीच बच्चों का बर्थडे सेलिब्रेशन भी फीका पड़ गया है। बच्चे धूम-धड़ाका चाहते हैं लेकिन लॉकडाउन के बीच ये सबकुछ मुमकिन नहीं हो पा रहा। बच्चों के दोस्त बर्थडे पार्टी में शरीक नहीं हो पा रहें। ऐसे ही कुछ मासूम छोटे बच्चों के अभिभावकों ने एसएसपी आशीष भारती से गुहार लगायी तो उन्होनें बच्चों के जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। अपने मातहत अधिकारियों को बच्चों के घऱ में केक और गिफ्ट लेकर भेजा।  बच्चों को गिफ्ट दिया और बर्थडे विश किया। इस दौरान घर वालों से लेकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी।


जगदीशपुर प्रखंड के फुलवरिया गांव के मनोज दुबे अपनी छह साल की बेटी दीया के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर परेशान थे। मासूम बेसब्री से अपने बर्थडे का वेट कर रही थी। परिवार वाले भी मायूस थे कि लॉकडाउन में वो कैसे बर्थडे सेलिब्रेट करें। उन्होनें परमिशन के लिए एसएसपी आशीष भारती से गुजारिश की कुछ इसी तरह कोतवाली इलाके के रहने वाले महेन्द्र जैन भी अपनी पोती के बर्थडे को लेकर परेशान थे। 


एसएसपी आशीष भारती ने दोनों अभिभावकों की गुजारिश की पार्टी का परमिशन देना तो मुश्किल था लेकिन उन्होनें अपनी तरफ से पहल करते हुए अपने मातहत अधिकारियों को बर्थडे केक और गिफ्ट के साथ बच्चों के घर भेजा जहां पुलिस वालों ने मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। भागलपुर के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी निशार अहमद दीया के घर गिफ्ट लेकर पहुंचे तो इधर इशिता के घर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह केक और गिफ्ट लेकर पहुंचे। इस दौरान दोनों की परिवारों की खुशी देखते ही बन रही थी। पुलिस का ये छोटा सा प्रय़ास कामयाब रहा। लॉकडाउन में थोड़ी सी हंसी और थोड़ी खुशी मिल गयी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता