ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

भागलपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, बोले- खुद पर अहंकार करना ठीक नहीं

BHAGALPUR: भागलपुर के कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंही आश्रम के लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि लोग अपने देश के प्रति एकता और अखंडता को बनाए रखें

भागलपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, बोले- खुद पर अहंकार करना ठीक नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंही आश्रम के लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि लोग अपने देश के प्रति एकता और अखंडता को बनाए रखें और भारत मां के सम्मान में युवा अपना समय दें। उन्होंने कहा कि सत्य की परख करने के लिए आध्यात्म जरूरी है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि सामान्य लोग अहंकार के सहारे ही जीवन जीते हैं लेकिन अगर अहंकार निकल गया तो सब कुछ समाप्त माना जाता है। अहंकार किसी के लिए भी ठीक नहीं हैं, मैं ही सबकुछ हूं ऐसा अहंकार गलत है।


दरअसल, मोहन भागवत शुक्रवार को भागलपुर के कुप्पाघाट स्तिथ महर्षि मेंही आश्रम के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मोहन भागवत राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया स्टेशन पहुंचे, जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद वे नवगछिया से विक्रमशिला पुल होते हुए भागलपुर के कुप्पाघाट पहुंचे थे।


मोहन भागवत के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयारी की गई थी। 78 सीसीटीवी कैमरे के द्वारा निगरानी रखी जा रही थी। उनकी सुरक्षा को लेकर 300 अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। 

टैग्स