ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BHAGALPUR NEWS: गंगा का कटाव जारी, देखते ही देखते नदी में समा गया दो मंजिला मकान

BHAGALPUR: भागलपुर में गंगा का कटाव जारी है। सबौर प्रखंड के मसाडू गांव में कटाव के कारण दो मंजिला मकान देखते ही देखते बह गया। पूरा मकान नदी में समा गया। यह दृश्य देख लोगों के रोंगत

BHAGALPUR NEWS: गंगा का कटाव जारी, देखते ही देखते नदी में समा गया दो मंजिला मकान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में गंगा का कटाव जारी है। सबौर प्रखंड के मसाडू गांव में कटाव के कारण दो मंजिला मकान देखते ही देखते बह गया। पूरा मकान नदी में समा गया। यह दृश्य देख लोगों के रोंगते खड़े हो गये। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। 


इस इलाके में गंगा का कटाव जारी है भले ही गंगा की रफ्तार थम गयी हो लेकिन लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा कोई दिन नहीं है जब यहां दो चार मकान गंगा नदी में नहीं समा रहे है। मंगलवार को तो दो मंजिला मकान ही खिलौने की तरह ढह कर गंगा में समा गया और लोग देखते ही रह गये। लोगों के आंखों के सामने उनके सपनों का घर जलसमाधि ले रहा है। उनकी मेहनत की कमाई चंद सेकंड में पानी में बह रही है। 


वही बाढ़ का पानी भी अब गांवों के साथ-साथ शहर तक पहुंच गया है। यहां के स्कूल, कॉलेज और हाइवे सब जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ के कारण  एनएच-80 पर आवागमन भी ठप हो गया है। सुल्तानगंज-जमालपुर रेलखंड पर आज भी 25 ट्रेनें रद्द कर दी गईं वही 22 ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया। इस समस्या से लोग खासे परेशान हैं। यहां रहने वाले लोग सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।